Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट में वन्यजीवों का साम्राज्य, वन्यजीव विभाग के अधिकारी पहुंचे एयरपोर्ट

 Hisar Airport: हरियाणा के हिसार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 14 अप्रैल से यात्री विमान उड़ान भरेंगे और उससे पहले एयरपोर्ट पर जहाज का ट्रायल शुरू होना था। लेकिन इस ट्रायल में वन्यजीव के अधिकारी बाधा बन गए हैं। 

nn

हिसार एयरपोर्ट पर 8 जिलों के वन एवं वन्यजीव विभाग के अधिकारी पहुंच चुके हैं। वीरवार को 6 जिलों की संयुक्त टीमों ने नगर निगम की टीम के साथ मिलकर नीलगाय, गीदड़, जंगली सुअर और कुत्तों को एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकालने का अभियान चलाया। 

nn

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों की निगरानी में 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 4 नील गाय ही बाहर निकाली जा सकी। इससे पहले जब अधिकारियों से बात की गई थी तो उन्होंने दावा किया था कि एयरपोर्ट क्षेत्र में वन्यजीव नहीं है। 

nn

हवाई अड्डे के क्षेत्र में वन्यजीवों का साम्राज्य

nn

हरियाणा के 8 जिलों से आए वन्यजीव विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब 7200 एकड़ के क्षेत्र में वन्यजीवों का साम्राज्य है। 

nn

बीती 10 मार्च 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सेना के विमान से हिसार आईं। उससे एक दिन पहले तक रनवे पर वन्यजीव दौड़ लगा रहे थे। यानि उनकी हवाई यात्रा जोखिम भरी थी। 

nn

28 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विमान से हिसार एयरपोर्ट पर उतरे थे। उस समय तो वन्यजीवों की यहां पर बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। जिससे हवाई यात्रा में बड़ी दिक्कत आ सकती थी।

Back to top button