Hauz Khas Metro Station: यह है भारत का सबसे गहरा और बिजी मेट्रो स्टेशन, इसकी खासियतें कर देती है सबको हैरान
Delhi Metro: भारत में मेट्रो ने सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर ही बदल दी है। दिल्ली मेट्रो जो देश की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त मेट्रो सेवा है, उसमें एक स्टेशन ऐसा है जो सबसे गहरा है। यह सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाला भी माना जाता है। इस स्टेशन का नाम हौज खास मेट्रो स्टेशन है।

Metro: भारत में मेट्रो ने सार्वजनिक परिवहन की तस्वीर ही बदल दी है। दिल्ली मेट्रो जो देश की सबसे बड़ी और सबसे व्यस्त मेट्रो सेवा है, उसमें एक स्टेशन ऐसा है जो सबसे गहरा है। यह सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाला भी माना जाता है। इस स्टेशन का नाम हौज खास मेट्रो स्टेशन है।
हौज खास मेट्रो स्टेशन

दिल्ली में भूमिगत और एलिवेटेड दोनों तरह के मेट्रो स्टेशन हैं, लेकिन आज हम आपको सबसे गहरे मेट्रो स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम हौज खास है। मैजेंटा लाइन पर निर्माणाधीन हौज खास स्टेशन दिल्ली मेट्रो स्टेशन का सबसे गहरा स्टेशन है।
भारत का पहला मेट्रो स्टेशन है जो…

भीड़ को मैनेज करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से स्टेशन पर कई निकास और प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा एक सुरक्षा चौकी भी बनाई गई है। यह स्टेशन उत्तरी दिल्ली और मध्य दिल्ली को भी जोड़ता है। यह भारत का पहला मेट्रो स्टेशन है, जो तीन लाइनों को एक साथ जोड़ता है।
स्टेशन पर कुल 23 एस्केलेटर और लिफ्ट

हौज खास स्टेशन येलो और मैजेंटा लाइन के लिए इंटरचेंज स्टेशन भी है, जो 29 मीटर की गहराई पर बना है। स्टेशन की खासियत की बात करें तो यहां कुल 23 एस्केलेटर और लिफ्ट बने हुए हैं, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। स्टेशन पर आपको हमेशा साफ-सफाई देखने को मिलेगी।










