हरियाणा के शराब प्रेमियों के दिल पर बड़ी ठेस, 90 ठेके हुए सील अब रहेगा ड्राई डे

हरियाणा के यमुनानगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां 90 शराब के ठेकों को सील कर दिया गया है। ये वो 45 जोन के ठेके हैं, जिनकी नीलामी होनी बाकी है

Dry Day in This District: हरियाणा के यमुनानगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां 90 शराब के ठेकों को सील कर दिया गया है। ये वो 45 जोन के ठेके हैं, जिनकी नीलामी होनी बाकी है। बताया जाता है कि गैंगस्टर की धमकियों के डर से ठेकेदार इस बार शराब के कारोबार से दूर हैं। शराब के ठेकों की नीलामी और सीलिंग न होने से राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है। शराब के शौकीनों को भी इससे खासी परेशानी हुई है।

नीलामी न होने से ठेके बंद

90 ठेकों की सीलिंग बुधवार रात 11 बजे से गुरुवार शाम तक जारी रही। गुरुवार को किसी भी ठेके पर शराब नहीं बिकी। ठेकों पर लगे ताले लटके हुए हैं। नीलामी होने तक 45 जोन के ठेकों पर ताले लगे रहेंगे।

13 जून को फिर से होगी नीलामी

आबकारी विभाग एक बार फिर 13 जून को शराब के ठेकों की नीलामी करेगा। एक तरह से गुरुवार को जिले भर में ड्राई डे रहा, क्योंकि 4 जून को नीलाम हो चुके 10 जोन के ठेके भी गुरुवार को बंद रहे।

नए ठेकेदारों को अभी लगेगा समय

बताया जा रहा है कि नए ठेकेदारों को ठेके लगाने में अभी समय लगेगा। वैसे, ज्यादातर ठेकेदार पुराने ठेकेदारों से बात कर रहे हैं कि उनसे माल लेकर जल्द से जल्द शराब की बिक्री शुरू कर दी जाए। खबरों के मुताबिक, शराब के ठेकों की नीलामी अब कम रिजर्व प्राइस पर की जाएगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button