Haryana Yojana: हरियाणा की महिलाओ को मिलेगा सिर्फ 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ऐसे करें आवेदन

Haryana Yojana: हरियाणा सरकार ने 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू की है, जो साल में 12 सिलेंडर तक उपलब्ध कराएगी. यह योजना 50 लाख बीपीएल परिवारों के लिए है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा.

हर घर हर गृहिणी योजना का उद्देश्य
हर घर हर गृहिणी योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान करना है. यह योजना उन परिवारों के लिए है, जो अब भी लकड़ी या कोयले से खाना पकाने को मजबूर हैं. इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार प्रदूषण को कम करने का भी प्रयास कर रही है.

हर घर हर गृहिणी योजना के लाभ
इस योजना के तहत हरियाणा में 50 लाख से अधिक गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. इसके अलावा, सिलेंडर खरीदने पर अतिरिक्त खर्च सरकार सीधे परिवार के खाते में ट्रांसफर करेगी. हर परिवार साल में 12 सिलेंडर खरीद सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

हर घर हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
योजना के तहत आवेदन करने के लिए परिवारों को अपने स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा. इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा. इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की है.

हर घर हर गृहणी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:
– हर‍ियाणा पर‍िवार पहचान पत्र
– आधार कार्ड
– गैस स‍िलेंडर कनेक्‍शन की कॉपी (LPG ID, LPG Consumer Number)
– PPP ID से लिंक मोबाइल नंबर
– पर‍िवार की मह‍िला सदस्‍य के बैंक खाते की जानकारी

 

हर घर हर गृहिणी योजना के लिए पात्रता
– हर‍ियाणा का स्‍थायी न‍िवासी होना जरूरी.
– पर‍िवार की मह‍िला के खाते में ही आएगा पैसा.
– आवेदन के ल‍िए फैम‍िली आईडी (PPP ID या हर‍ियाणा पर‍िवार पहचान पत्र) होना जरूरी.
– पर‍िवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से ज्‍यादा नहीं होनी चाह‍िए.
– BPL और अंत्‍योदय पर‍िवार (AAY Card या गुलाबी कार्ड) ही इस योजना के ल‍िए कर सकते हैं आवेदन .

हर घर हर गृहिणी योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?
STEP-1
– https://epds.haryanafood.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.
– फिर Har Ghar- Har Grihini Scheme टैब पर जानकर Registration Form चुनें.
– इस पर Click करने के बाद पूछा जाएगा क‍ि क्‍या आपको अपनी फैम‍िली आईडी पता है?
– तब Yes पर क्‍ल‍िक करें और फिर एक बॉक्स में अपनी PPP ID और Captcha भरें
– इसके बाद आपके PPP ID में रज‍िस्‍टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा

STEP-2
– आपके सामने फैमि‍ली आईडी की जानकारी आएगी.
– इसके बाद जिस सदस्‍य के नाम पर गैस कनेक्‍शन लेनाहै, उसका नाम चुनें

STEP-3
– नाम चुनने के बाद गैस कनेक्‍शन की जानकारी भरें.
– सबसे पहले गैस कंपनी का नाम चुनें.
– फ‍िर एजेंसी का नाम चुनें.
– फ‍िर कंज्‍यूमर का नाम और कंज्‍यूमर नंबर चुनें.
– अब LPG ID ल‍िखें और दोबारा से LPG ID ल‍िखकर कन्‍फर्म करें.

STEP-4
अगर आपका बैंक खाता फैम‍िली आईडी से लिंक नहीं तो आपको अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी देनी होगी.

STEP-5
– इसके बाद Consent and Declaration पर ट‍िक करें.
– नीचे जो न‍ियम व शर्तें को एक बार पढ़ लें और फिर ब Submit पर क्‍ल‍िक करें.
– Acknowledgment PDF का प्र‍िंट आउट न‍िकाल लें.

 

योजना का पैसा कैसे म‍िलेगा?
ऑनलाइन आवेदन की प्रशासन की ओर से जांच की जाएगी.
जांच में सब ठीक रहता है तो आपको SMS के जर‍िये जानकारी म‍िलेगी.
जब भी गैस स‍िलेंडर खरीदेंगे तो 500 रुपये से अधिक लगने वाले पैसा मह‍िला सदस्‍य के बैंक खाते में आएगा.

हर घर हर गृह‍िणी योजना का स्‍टेटस कैसे चेक करें?
– https://epds.haryanafood.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं.
– Har Ghar-Har Grihini Scheme टैब पर Registration Status पर क्‍ल‍िक करें.
– फैमि‍ली आईडी और मोबाइल नंबर डालें, ज‍िसके बाद OTP आएगा.
– इसके बाद See Status का ऑप्‍शन आएगा, ज‍िसमें Application ID डालें. (Application ID Acknowledgment Form में होगी)
– यह नंबर डालकर Submit करें, फिर आपका मौजूदा स्‍टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा.

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button