Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द होगी इन पदों पर बड़ी भर्ती

Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में बहुत जल्द हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आयोग की और से साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के मेंबर भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-डी के करीबन 7 हजार 596 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए आयोग की ओर से प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

 

 

जानकारी देते हुए ये भी बताया गया कि इन पदों में से वंचित अनुसूचित जाति (डीएससी) और अन्य अनुसूचित जाति (ओएससी) वर्ग के लिए कुल 1,209 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 605 पद वंचित अनुसूचित जाति और 604 पद अन्य अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के स्कोर के आधार पर होगी।

 

 

स्थगित परीक्षाएं

इसी के साथ हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से 11 मई को आयोजित की जाने वाली स्थगित परीक्षाएं अब 29 मई को आयोजित की जाएंगी। इस संदर्भ में आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर के पदों पर रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) विषय की परीक्षा सुबह के सत्र और भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषय की परीक्षा सायंकालीन सत्र में आयोजित की जाएगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button