Haryana: हरियाणा के इस जिले में दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, यात्रियों को होगा फायदा

Haryana:  देश के पहले हाइड्रोजन गैस प्लांट का निर्माण कार्य अगले 2 महीने में पूरा हो जाएगा। इसके तुरंत बाद देश की हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच दौड़ने लगेगी। ‌हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का निर्माण कार्य चेन्नई में चल रहा है। वह भी अब पूरा होने के कगार पर है।Haryana

यह बात आज यहां जींद रेलवे स्टेशन और हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक वर्मा ने प्लांट का निरीक्षण करने के बाद एक विशेष बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे बनाने वाली कंपनी इसमें सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अगले 2 महीने में प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और इस दौरान चेन्नई से ट्रेन का आने का इंतजाम भी हो जाएगा। प्लांट का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा और उसके बाद ट्रेन पटरी पर आ जाएगी।Haryana

उत्तर रेलवे के जीएम अशोक वर्मा ने आज जींद रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने जींद में वाशिंग लाइन जो अभी 17 कोच की है को बढ़ाकर 23 कोच की करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में चर्चा की और कहा कि 6 कोच की लाइन को बढ़ाने के लिए जिस भी चीज की जरूरत है उसकी तैयारी पूरी की जाए। जींद में वाशिंग लाइन के बड़ा होने से कई समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।Haryana

रेलवे महाप्रबंधक ने बताया कि जींद रेलवे जंक्शन के जीर्णोद्धार का कार्य अगस्त सितंबर तक पूरा हो जाएगा। इसमें फुट ओवरब्रिज का काम बकाया है और इसे जल्दी पूरा कर दिया जाएगा इससे प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर आने जाने में आसानी होगी। जब उनसे फुट ओवरब्रिज लोको या बाहर की तरफ नहीं उतरने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इसकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी दो प्लेटफार्म है और दोनों को एक दूसरे से जोड़ा जा रहा है।Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤