Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी , फसल बुवाई के लिए मिलेगी मुफ्त मशीनें,ऐसे करें आवेदन 

 

Haryana:  हरियाणा में मक्का की बिजाई के लिए निःशुल्क मशीनें उपलब्ध कराई जा रही है। इस मशीन की मदद से किसान आसानी से अपने खेतों में मक्का की बिजाई कर सकेंगे।Haryana

इसको लेकर कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि यह मशीन किसानों को मक्का की बिजाई के लिए बिना किसी शुल्क के दी जाएगी, लेकिन ट्रैक्टर और डीजल की व्यवस्था किसान को स्वयं करनी होगी। उन्होंने बताया कि यह मशीन क्यारी बनाने के साथ-साथ मक्का की बिजाई भी करेगी, जिससे पानी की बचत होगी और खरपतवार नियंत्रण में आसानी होगी।Haryana

सहायक कृषि अभियंता ने कहा कि इन मशीनों को लेने के लिए इच्छुक किसान को रेवाड़ी के सहायक कृषि अभियंता कार्यालय आना होगा और अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी सहित आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। ताकि किसानों को बिजाई के लिए मशीन मिल सके।Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button