Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला शामिल है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला शामिल है।
Also Read
प्रदेश के 10 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25 फीसदी बारिश के आसार है। वहीं 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 फीसदी बरसात के आसार है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक सामान्य से 21 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. 23 जुलाई तक औसतन 166.3 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 201.7 प्रतिशत बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।
