Religious Conversion: गुरुग्राम में पाठशाला की आड़ में बच्चों का धर्मांतरण!, झुग्गी के बच्चों को पढ़ाने के बहाने धर्म परिवर्तन की कोशिश, चार महिलाएं गिरफ्तार
घाटा गांव में एक साल से हर शनिवार चलाई जा रही थी अस्थायी पाठशाला; खाने और जरूरी सामान का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने का आरोप, पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल जब्त किया।

Religious Conversion/गुरुग्राम
साइबर सिटी के घाटा गांव में गरीब तबके के बच्चों को शिक्षा देने की आड़ में कथित रूप से धर्मांतरण (Religious Conversion) कराने के एक नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने एक अस्थायी स्कूल पर दबिश देकर चार महिलाओं को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में पकड़ी गई महिलाएं किसी सामान्य पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट जगत और उच्च शिक्षा से जुड़ी हुई हैं।
Religious Conversion : कच्चे कमरों में चल रही थी कथित पाठशाला
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक नागरिक ने सेक्टर-56 थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि एसपीआर रोड के किनारे एक सर्विस स्टेशन के समीप घाटा गांव के कच्चे कमरों में कुछ महिलाएं झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एकत्र कर कक्षाएं लेती हैं। आरोप है कि बच्चों को भोजन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बांटने के बहाने उन्हें (Religious Conversion) ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वहां मौजूद चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
Religious Conversion : आरोपियों का प्रोफाइल: कोई एचआर तो कोई एनालिस्ट
पुलिस की Religious Conversion तफ्तीश में गिरफ्तार महिलाओं की पहचान और उनके पेशे से जुड़े अहम खुलासे हुए हैं:
लालनुनपुई (31): मिजोरम के आइजोल की मूल निवासी हैं और वर्तमान में दिल्ली के द्वारका में रहकर एक निजी कंपनी में एचआर प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हैं।
राजकुमारी चाओबा सिंह (36): मणिपुर के बिष्णुपुर जिले की रहने वाली हैं और फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-86 में निवास करते हुए एक प्राइवेट फर्म में लीड एनालिस्ट के पद पर हैं।
अस्मिता चाहर (35): मूल रूप से नेपाल की रहने वाली हैं और दिल्ली के कोटला इलाके में रहकर एक अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए वॉलंटियर के तौर पर सेवाएं देती हैं।
सुमन कुमारी (21): दिल्ली के आजादपुर की निवासी हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
Religious Conversion : एक साल से चल रहा था सिलसिला, डिजिटल सबूत कब्जे में
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने से जुड़े कई तथ्य सामने आए हैं। पूछताछ में पता चला है कि ये महिलाएं बीते करीब एक वर्ष से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से गुरुग्राम आकर यह पाठशाला संचालित कर रही थीं।
पुलिस ने घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरा और आरोपी सुमन कुमारी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। चारों आरोपियों के खिलाफ ‘हरियाणा गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन रोकथाम अधिनियम, 2022’ और ‘भारतीय न्याय संहिता (BNS)’ की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
