Haryana Weather Update: हरियाणा के 12 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
हरियाणा में आज भारी बारिश होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज यानी 24 जून को कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि आज यानी 24 जून को कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यहां होगी भारी बारिश
मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।