Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। इसके बाद कई जिलों में बारिश हुई।

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। इसके बाद कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने रात साढ़े 10 बजे तक पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार में धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश की संभावना जताई थी।

आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को 16 जिलों में बारिश की संभावना है।

30 मई को पूरे प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना। हरियाणा के 5 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत तक बारिश के आसार है। वहीं 4 जिलों जींद, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 25 से 50 फीसदी और 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

31 मई को 4 जिलों में तेज बारिश
कल 31 मई को हरियाणा के 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 12 जिलों झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

1 जून को 16 जिलों में बारिश

1 जून को प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत और 13 जिलों कुरुक्षेत्र, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा) में 25 प्रतिशत तक बारिश के आसार है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button