Haryana Weather Update : Delhi NCR में एक बार फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है । आने वाले सप्ताह मे एक बार फिर से बारिश की फुहारे मौसम में तब्दीली लाने वाली हैं । मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली एनसीआर में बूंदाबांदी हो सकती है । (Mausam Update)
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह से उत्तर पश्चिमी दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी । वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम में बदलाव आएगा और दिल्ली एनसीआर में तेज़ गरज चमक के साथ बारिश होगी लेकिन इसका ज्यादा प्रभाव नहीं रहेगा कुछ इलाकों में अचानक से मौसम बदल सकता है । (Gurugram News)
9-10 फरवरी को आएगी बारिश ! (Haryana Weather Update)
मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले सप्ताह में 9 फरवरी और 10 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं । इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह-शाम के मौसम में ठंडक बढेगी । इस दौरान कोहरे का भी असर देखने को मिल सकता है । जिसकी वजह से विजिबिलिटी पर असर पडेगा ।
तापमान में उतार चढाव
हालांकि IMD ने 9-10 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया है लेकिन उससे पहले तापमान में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा है । सुबह शाम ठंडक ज्यादा महसूस हो रही है तो वहीं दिन में कड़ी धूप की वजह से राहत मिल जाती है । लेकिन तेज़ धूप होने के साथ साथ तेज़ ठंडी हवाएं भी चलती हैं जिसकी वजह से मौसम सामान्य बना रहता है । (Kal Ka Mausam)

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है तो वहीं अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।











