Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले तीन घंटों में शुरू होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट सुबह 8.00 बजे जारी किया गया है। जिसके तहत अगले तीन घंटों में झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।










