Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों की कटेगी एक महीने की सैलरी, इस वजह से लिया गया एक्शन

Haryana News: हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने के लिए अब जिम्मेदारी तय करनी शुरू कर दी गई है। कुछ समय पहले STF के पास पहुंचे गर्भपात के मामलों को लेकर 200 आंगनबाड़ी वर्करों का एक महीने का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खबरों की मानें, तो महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर इस संबंध में जिलों को पत्र जारी कर दिया है। अब उनका एक महीने का करीब 15 हजार रुपए का वेतन काटा जाएगा। यह गर्भपात के मामले जुलाई में सामने आएं हैं।

अधिकारियों को किया जाएगा चार्जशीट 

खबरों की मानें, तो डीजीएचएस कुलदीप सिंह ने गर्भपात के मामलों की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर रिवर्स ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रिवर्स ट्रैकिंग न करने वाले अधिकारियों को चार्जशीट भी किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि प्रदेश में लिंगानुपात में बेहतर स्थिति होने के बाद इसमें गिरावट आई सरकार भी अलर्ट हुई और इसके बाद बाकायदा स्टेट लेवल की STF गठित की गई। जिसकी खुद स्वास्थ्य विभाग के ACS सुधीर राजपाल हर मंगलवार समीक्षा करते हैं। पिछले दिनों STF के सामने राज्य में 12 सप्ताह से अधिक के 1153 गर्भपात की रिपोर्ट पहुंची। इसके बाद आशा वर्कर से लेकर सहेली आदि कर्मचारियों को नोटिस दिए गए।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!