Haryana Weather Update : हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, सिरसा से गुरुग्राम तक 9 जिलों में बारिश, IMD का अलर्ट

Haryana Weather Update : आज से हरियाणा के 9 जिलों के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा । वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इन नौ जिलों में अगले कुछ घंटों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है । वहीं IMD Chandigarh ने भी 17 फरवरी और 18 फरवरी के लिए इन 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है । पिछले कुछ दिनों में बढ़ी गर्मी से इन 9 जिलों में राहत मिलने के आसार है । (Haryana Weather Update)
इन 9 जिलों में होगी बारिश !
IMD के अनुसार हरियाणा के 9 जिलों में दो दिनों तक बारिश हो सकती है । ये जिले राजस्थान की सीमा से लगते हैं । जिन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेन्द्रगढ, चरखीदादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, और नूंह (मेवात) शामिल है । मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी ।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में लगभग 25 फीसदी तक बारिश की संभावना बनी हुई है । इस बारिश के बाद इन जिलों में कुछ दिनों से हो रही तापमान में बढोतरी पर कुछ रोक लगेगी लेकिन 19 फरवरी के बाद से मौसम फिर से साफ हो जाएगा । जिसके बाद एक बार फिर से तापमान में बढोतरी देखने को मिलेगी । (Haryana Weather Update )









