Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, 3 अगस्त तक लगातार होगी भारी बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा में सावन महीने में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। गुरुवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक लगातार बारिश रहेगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते मानसून टर्फ हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों से पहुंचने गया है और बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की देखने को मिलीं गै। IMD की मानें, तो प्रदेश में आने वाले तीन-चार दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा और मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग की मानें, तो 31 जुलाई को भी हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के साथ मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। जिसके चलते 1 से 3 अगस्त के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पर मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना जताई जा रही है। बाकी हरियाणा में हल्की बूंदा-बांदी होती रहेगी।