Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भारी बारिश की संभावना है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, पंचकूला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Also Read
IMD के अनुसार हरियाणा में अब तक सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 अगस्त तक औसतन 227.5 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 227.3mm बारिश हो चुकी है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर 557.5 और महेंद्रगढ़ में 543.9 mm बारिश दर्ज की गई है।
