Haryana Weather Update: हरियाणा में 2 दिन बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 2 दिन तक सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 2 दिन तक सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के आसार से बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है।
रात के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
29 मई और 30 मई के दौरान कई हिस्सों में हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है लेकिन रात के तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
इधर, बुधवार रात को यमुनागर में करीब साढ़े 8 बजे 9 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जबकि, अंबाला में हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने रात 10:35 बजे तक पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया था।