Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से फिर बदलेगा मौसम, लगातार तीन दिनों तक होगी भारी बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी रविवार से फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार तीन दिन तक बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के कमजोर होने से वर्षा नहीं हो रही है। विज्ञानियों ने मानसून के आज यानी 27 जुलाई से फिर से एक्टिव होने और वर्षा होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
Also Read
प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश
पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज बारिश की संभावना है।
