Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भी आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान ?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। वीरवार को हरियाणा के कई जिलो में बारिश और तेज आंधी आई। आज शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के मुताबिक पिछले 3 से 4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही है, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा था। अप्रैल महीने में जो तापमान 10-15 अप्रैल के बीच होता है, वह 4 से 5 दिन पहले ही आ गया। इसकी मुख्य वजह सूर्य की किरण सीधी धरती पर आना है।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव नहीं था और बादलवाई भी नहीं थी, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ 9 अप्रैल रात से एक्टिव हो गया है। जिससे बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। 14 अप्रैल के बाद तापमान में फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट
वीरवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद भी प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। हिसार सबसे गर्म जिला रहा। जहां का तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
24 घंटे में बदला तापमान
वीरवार को हुई बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में काफी बदलाव देखने को मिला। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव हुए। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी सोनीपत में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। इसके बाद सोनीपत का तापमान 39.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट रेवाड़ी में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की। जिसके बाद रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।