Haryana Weather Update: हरियाणा में 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक लगातार होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

हरियाणा में मौसम विभाग ने 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते 29 और 3 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते 29 और 3 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में इस हफ्ते मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कभी लोगों को चिपचिपी गर्मी सताएगी तो कभी बरसात के बाद मौसम सुहावना रहेगा।

मैसम विभाग का कहना है कि  29 जुलाई प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में  29 और 3 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में इन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट

  1. चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
  2. रेवाड़ी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
  3. पंचकुला, अंबाला, यमनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
  4. करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,बिवानी जिले में बारिश की संभावना है।
  5.  कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद और हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  6.  सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
  7. यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, में भारी बारिश की संभावना है
  8. महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश की संभावना है।

 

हरियाणा में कल कहां-कहां होगी बारिश

-पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है
-चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,भिवानी,हिसार,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और
पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
– बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

हरियाणा में 31 जुलाई को कहां-कहां होगी बारिश

-पंचकुला, अंबाला, यमनानगर, गुरूग्राम में कई स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।

– चंडीगढ़ और करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवारी कुरूक्षेत्र, बिवानी, कैथल, जिंद जिले में बारिश की संभावना है।

-सिरसा, हिसार और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

 

 

 

 

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!