Haryana Weather: आज सूर्य देव बादलों की चादर में लिपटा, शुरू हुई बारिश, सभी 22 जिलों में बरसेंगे बादल

हरियाणा में सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली है। इसके चलते पानीपत में बारिश शुरू हो गई है। चरखी और दादरी समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं

Haryaan Mausam: हरियाणा में सोमवार सुबह मौसम ने करवट बदली है। इसके चलते पानीपत में बारिश शुरू हो गई है। चरखी और दादरी समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे कभी भी बारिश हो सकती है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिन लगातार बारिश का अनुमान जताया है। बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

हरियाणा के सभी जिलों में आज भारी बारिश होगी

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को सिरसा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा फतेहाबाद, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी, चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान आंधी/बिजली चमकने/तेज हवाएं चलेंगी। हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

28 जून को हरियाणा में प्रवेश करेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते जून तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। उन्होंने बताया कि जून से हरियाणा में प्री-मानसून हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी। जिसके बाद मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 28 जून को राज्य में मानसून प्रवेश करेगा और 3 जुलाई तक पूरी तरह सक्रिय हो सकता है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!