Haryana Weather: हरियाणा में अलगे कुछ घंटे झमाझम बरसेंगे बादल, जानें 7 जुलाई तक की वेदर रिपोर्ट

हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश ने जहां गर्मी से कुछ राहत दी है, वहीं उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के सात जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार; मदन लाल खीचड़ के अनुसार, आज यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में बारिश की संभावना है।

इससे मौसम में बदलाव हुआ

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम मानसूनी हवाएं हरियाणा की ओर बढ़ रही हैं। साथ ही, राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जो अरब सागर से नम हवाएं लेकर प्रदेश में आ रहा है। अब तक प्रदेश में औसतन 86.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 65.4 मिमी होती है। इस साल प्रदेश में सामान्य से 32% अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।

इन जिलों में 5 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी

5 जुलाई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरूक्षेत्र में 75 से 100%, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, पलवल, नूंह और फरीदाबाद में 50 से 75%, जबकि जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार और कैथल में 25 से 50% बारिश होने की उम्मीद है। सिरसा और फतेहाबाद में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है.

6 जुलाई को पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, कैथल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, सिरसा और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसी तरह 7 जुलाई को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button