Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का दौर शुरू, कई जिलों आज बारिश का अलर्ट, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
सम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।
आईएमडी के अनुसार, जिलों और आसपास के इलाकों में हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की भी संभावना है।
Also Read
हरियाणा में अब 28 जून को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। इससे पहले, 27-28 जून तक हरियाणा में मानसून प्रवेश करेगा। हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश हुई है।
