Haryana Weather: हरियाणा में बनी बारिश की लहर, बदला मौसम का मिजाज, जानें इतने दिन, घंटों में आएगी बारिश
देश में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम तेजी से बदला। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। हिसार के कुछ इलाकों के अलावा फतेहाबाद और भिवानी में भी बारिश हुई।

Heatwave orange Alert: प्रदेश में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम तेजी से बदला। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली। हिसार के कुछ इलाकों के अलावा फतेहाबाद और भिवानी में भी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने के साथ ही कुछ जिलों में लू और बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने 18 जून या उसके बाद प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जून से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। वैज्ञानिकों के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश के आसार हैं।
इसके अलावा प्रदेश के बाकी 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में कुछ जिलों को लू से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
18जून तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा

अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में बारिश होगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हरियाणा में 18 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में कभी-कभी बदलाव आने तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
15 जून की रात और 16 जून को कुछ स्थानों पर गरज के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, 19 जून से राज्य में प्री-मानसून हवाओं के आने की संभावना के साथ मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है, जिससे नमी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी।

ऑरेंज अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पानीपत, जींद, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरुक्षेत्र और कैथल।










