Haryana Weather: हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें आपके इलाके में कितनी होगी बारिश

हरियाणा में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

चार जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, नूंह और महेंद्रगढ़ में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में मामूली गिरावट आई।

सिरसा और रोहतक में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बृहस्पतिवार को दिन में धूप खिलने के साथ उमस रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिलों में बारिश हो रही है।

प्रदेश के पांच जिलों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। हिसार शहर में हल्की बूंदाबांदी और हांसी में तेज बारिश हुई। फतेहाबाद के टोहना में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। शाम को हुई बूंदाबांदी ने मौसम को ठंडा कर दिया। दिन में धूप और तेज गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button