Haryana Weather: हरियाणा में आज फिर बारिश का अलर्ट, इन जिलों में मानसून करेगी तांडव, चेक करें पूरा वेदर अपडेट

हरियाणा में भारी बारिश हुई है। राज्य में मानसून के प्रवेश के बाद, पूरे राज्य में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है।

Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश हुई है। राज्य में मानसून के प्रवेश के बाद, पूरे राज्य में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर शामिल हैं।

हरियाणा में अब तक औसतन 150.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 41 प्रतिशत अधिक है। इस समय तक 106.7 मिमी बारिश हो चुकी थी। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर जिले में दर्ज की गई। यहाँ अब तक 352.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, भिवानी से बंगाल की खाड़ी तक फैली मानसून टर्फ लाइन के कारण नम हवाएँ हरियाणा में प्रवेश कर रही हैं। ऐसे में, 14 जुलाई को उत्तरी हरियाणा में मध्यम से और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button