Haryana Weather: हरियाणा में मानसून ने लिया विकराल रूप, इन जिलों में जारी हो गया ऑरेंज अलर्ट, चेक करें अपने शहर का वेदर

Weather Update: हरियाणा में अब मानसून विकराल रूप लेता जा रहा है। प्रदेशभर में हो रही बारिश ने तापमान को बिल्कुल गिरा दिया है। बात करें 29 जून की तो की इलाकों में तो सुबह के साथ बारिश का बरसना शुरू भी हो गया है।

Hayana Weather: हरियाणा में अब मानसून (Haryana Monsoon Update) विकराल रूप लेता जा रहा है। प्रदेशभर में हो रही बारिश ने तापमान को बिल्कुल गिरा दिया है। बात करें 29 जून की तो की इलाकों में तो सुबह के साथ बारिश (Haryana Weather 29 June) का बरसना शुरू भी हो गया है। Haryana Weather

24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है। शनिवार को प्रदेश के 7 जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक में दर्ज की गई, जहां का पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है। Haryana Weather

इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत जिलों में भारी बारिश की संभावना है, इसलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

यहाँ भारी बारिश का अलर्ट जारी

इसके साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में मध्यम बारिश (50-75%) हो सकती है। शनिवार रात अंबाला में हुई जोरदार बारिश के कारण वहां के निवासियों को काफी राहत मिली। सुबह भी इलाके में तेज हवाएं और बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। Haryana Weather

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button