Haryana News

Haryana Weather: आज से पूरे हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया आरेंज और येलो अलर्ट

हरियाणा में रविवार से मानसून फिर सक्रिय होगा। मानसून टर्फ फिर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह दक्षिणी टर्फ पर चला गया था, जिससे हरियाणा में बारिश नहीं हो रही थी

Haryana Weather: हरियाणा में रविवार से मानसून फिर सक्रिय होगा। मानसून टर्फ फिर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से यह दक्षिणी टर्फ पर चला गया था, जिससे हरियाणा में बारिश नहीं हो रही थी। रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों में हल्की बारिश हुई।

बारिश कम होने से तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सिरसा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम पूर्वानुमान में तेजी से बदलाव की उम्मीद है। मानसून की गति धीमी पड़ गई है और बारिश कम हो गई है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों में मानसून टर्फ दक्षिण की ओर चला गया है, जो मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और गुजरात पर था, जिससे हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं।

लेकिन अब मानसून टर्फ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और इसकी उत्तरी सीमा श्री गंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

इससे बंगाल की खाड़ी की ओर से आर्द्र मानसूनी हवाएं राज्य की ओर आने की संभावना है और 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 5 जुलाई की रात से मानसूनी हवाओं में तेजी आने की उम्मीद है।

6-10 जुलाई के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। दो दिन पहले बहाव 8,000 क्यूसेक था।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कुरुक्षेत्र। येलो अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल

Gurugram News Network
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!