Haryana Weather: हरियाणा में आज ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट, प्रदेश में इस दिन तक मौसम परिवर्तनशिल
Haryana Weather Update: सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 3 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात शामिल हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज, 14 जुलाई में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 3 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात शामिल हैं।
इस बीच, हरियाणा में 16 जुलाई तक मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है। डॉ. चौधरी चरण सिंह, कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार; मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा सूरतगढ़, भिवानी, अलीगढ़, बांदा, दलतागंज, दीघा से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
इससे बंगाल की खाड़ी से राज्य की ओर आर्द्र मानसूनी हवाएँ आ रही हैं। इससे मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।