Haryana Weather Alert: हरियाणा के अगले 3 घंटों में बारिश-तूफान का अलर्ट, गर्मी से मलेगी निजात

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे हरियाणा वालों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल और करनाल में बारिश की संभावना जताई है। Haryana Weather Alert
प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा
बताया जा रहा है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच गया है। नारनौल प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। Haryana Weather Alert
वहीं पिछले 24 घंटें की बात करें तो हरियाणा के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई। हालांकि प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। Haryana Weather Alert