Haryana traffic: हरियाणा के गुरुग्राम में धड़ाधड़ कट रहे चालान, 11000 से ज्यादा वाहनों पर की हुई कार्रवाई

Haryana:  राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहन चालकों की मनमानी एक बड़ी समस्या बन गई है। इस साल अब तक लेन चेंज पर 11000 से अधिक चालान काटे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भारी वाहन चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।
भारी वाहनों के लिए बाईं तरफ की आखिरी लेन निश्चित की गई है, लेकिन अधिकतर चालक अपनी लेन को छोड़कर पहली और बीच वाली लेन में चलते हैं। इससे पीछे से आने वाले छोटे वाहन चालकों को ओवरटेक करने में काफी जोखिम उठाना पड़ता है।Haryana traffic

हाईवे पर भारी वाहनों के लिए बाईं तरफ की लेन में चलने का नियम है, लेकिन अधिकांश चालक इस नियम की अनदेखी करते हुए अपनी लेन के अलावा पहली और दूसरी लेन में भी चलते हैं। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है।Haryana traffic

 

खासकर रात के समय जब दृश्यता कम होती है तो ओवरटेक करने के दौरान यह समस्या और भी बढ़ जाती है।दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरटेक करने के कारण ही कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद भी चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।Haryana traffic

भारी वाहन चालकों द्वारा पूरी सड़क को घेरकर चलने की यह समस्या न केवल यातायात को प्रभावित करती है, बल्कि कई बार यह जानलेवा भी साबित होती है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना तथा अचानक लेन बदलना भी है। इससे स्वयं तथा दूसरों की जान-माल को भी क्षति पहुंचती है।

लेन चेंज की अवहेलना करने वाले 11060 वाहन चालकों के चालान

ट्रैफिक पुलिस लेन चेंज की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाती है। इस साल एक जनवरी से 31 मार्च तक गलत लेन में ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान 11060 वाहनों के चालान काटे गए।Haryana traffic

ड्रोन व अन्य माध्यमों से मॉनीटरिंग के दौरान इन वाहन चालकों पर 82 लाख 29 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं पिछले साल 2024 में 60,466 वाहन चालकों पर लेन चेंज के उलंघन पर चालान किया गया था।

इस साल अब तक सड़क हादसों में सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ढाई सौ से ज्यादा सड़क हादसों में सौ से ज्यादा हादसे हाईवे पर हुए। पिछले साल 2024 में जहां 1019 सड़क हादसों में 448 लोगों की जान गई थी। वहीं 750 लोग घायल हो गए थे।Haryana traffic

गुरुग्राम पुलिस का उद्देश्य यातायात का संचालन व्यवस्थित व सुगम बनाकर गुरुग्राम की सड़कों पर वाहनों का संचालन सुगम व सुरक्षित करना है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना तथा अचानक लेन बदलना भी है। इसके लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा नियमित रूप से लोगों को विभिन्न माध्यमों से समय-समय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया जाता है। वाहन चालकों के खिलाफ चालान व केस दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाती है।Haryana traffic

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button