Haryana News

Haryana : हरियाणा में महिला की दिलेरी, मनचले को सिखाया सबक, सरेबाजार कई बार चप्पल से पीटा

Advertisement
Advertisement

Haryana हरियाणा के कैथल में एक महिला ने दिलेरी दिखाकर मनचलों को सीधा किया है। महिला का आरोप है कि शराब के नशे में बार-बार फोन कर उसे तंग करता था। जिसके बाद महिला उससे मिलने गई और फिर बीच चौक पर चप्पलों से युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद महिला के परिजनों ने भी युवक को खूब थप्पड़ मारे।

शनिवार शाम को हुई इस घटना का एक 36 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला ने 10 सेकेंड में युवक के सिर-चेहरे पर 8 बार चप्पल मारी। मामला पुलिस के पास पहुंचा। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

शादीशुदा महिला, युवक फोन करने लगा

कैथल की रहने वाली महिला शादीशुदा है। उसका मोबाइल नंबर एक युवक को मिल गया। जिसने उसे अचानक फोन करने शुरू कर दिए। महिला ने उसे कई बार रोका कि वह उसे कॉल न करे। इसके बावजूद शराब पीकर वह उसे फोन लगा लेता। इससे महिला परेशान हो गई थी। उसने इस बारे में परिवार को भी बता दिया।

महिला पर मिलने का दबाव डालने लगा:
महिला के मुताबिक जब उसने युवक को कहा कि वह शादीशुदा है। उसे फोन न किया करे तो इस पर युवक उससे एक बार मिलने के लिए कहने लगा। महिला ने उसे समझाया कि वह ऐसा नहीं कर सकती लेकिन युवक नहीं माना।

इसके बाद महिला ने युवक को सबक सिखाने की ठान ली। उसने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद महिला भी अपने पति और दूसरे परिजनों के साथ उससे मिलने के लिए चली गई। युवक बाइक पर उससे मिलने करनाल रोड पर सेक्टर 18 में आ गया।

महिला ने आते ही चप्पल उतार मारने शुरू किए: इसके वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि युवक बाइक पर करनाल रोड स्थित चौराहे पर पहुंचा। युवक चौक पर खड़े होकर महिला का इंतजार करने लगा। महिला पीछे से आई। उसने कन्फर्म किया कि वही युवक है तो अपनी चप्पल उतारी और ताबड़तोड़ उसके सिर और मुंह पर चप्पल मारने शुरू कर दिए।

परिजन ने भी थप्पड़ मारे: महिला के 8 बार चप्पल मारने के बाद उसके साथ आए परिजन ने भी युवक की थप्पड़ों से पिटाई की। इसके बाद वह चौक पर ही उसकी पिटाई करते रहे। उसे धक्के मारे। इसके बाद धक्का देकर सड़क पर सिर के बल गिरा दिया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस की डायल-112 टीम भी पहुंच गई। इसके बाद महिला के परिजन उसकी बाइक और फोन लेकर पुलिस के पास पहुंच गए।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!