Haryana School Holidays: हरियाणा के स्कूली बच्चोंकी मौज ! जल्द शुरू होगी गर्मी की छुट्टियां

 Haryana School Holidays: हरियाणा में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरु कर दिया है। तापमान में तेजी से बढ़ोत्ती हो रही है। इस झुलसा देने वाली गर्मी ने इंसानों समेत पशु-पक्षियों का भी हाल-बेहाल कर दिया है। इस भयंकर गर्मी का असर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों पर होता है। ऐसे में अभिभावकों को गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस बार छुट्टियां समय से पहले होने की संभावना है।Haryana School Holidays

इस दिन होगी छुट्टियां
इस बढ़ते तपामान की वजह से 2025 में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान जल्दी हो सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन मई महीन के आखिरी हफ्ते तक स्कूलों की छुट्टियां होने की संभावना है।Haryana School Holidays

पिछले साल भी भयंकर गर्मी का दौर रहा था। गर्मी के कारण स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले कर दी गई थी। आमतौर पर गर्मी की छुट्टियां 1 जून से शुरु होती है लेकिन पिछले साल गर्मी को देखते हुए 28 मई से छुट्टियों की घोषणा की गई थी। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 28 मई से 30 जून तक बंद करने का आदेश दिया था।Haryana School Holidays

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button