Haryana: रोहतक PGI में 155 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 600 बेड का निजी वार्ड,  मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Haryana:  हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है ।  PGI रोहतक में मरीजों के लिए 6 मंजिला प्राइवेट वार्ड बनाया जाएगा। इस 600 बेड वाले वार्ड के निर्माण में करीब 155 करोड़ रुपये लागत आएगी। प्राइवेट वार्ड की संख्या बढ़ने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नए वार्ड में 13 बेड VIP के लिए भी होंगे।Haryana

खबरों की माने तो कि PGI रोहतक में अभी करीब 2200 बेड हैं। यहां प्रदेश के सभी जिलों से करीब 8-9 हजार मरीज रोजाना इलाज कराने पहुंचते हैं। मरीजों की यह संख्या लगातार बढ़ने के कारण कई जरूरतमंदों मरीजों को बेड नहीं मिल पाते हैं। उन्हें बेड के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।Haryana

मरीजों को नहीं मिल पाता था बेड

जानकारी के मुताबिक कई बार तो बेड ना मिलने के कारण मरीजों को स्ट्रेचर पर लिटाकर वार्ड में इलाज किया जाता है। जिस समस्या को देखते हुए 600 बेड वाला प्राइवेट वार्ड बनाया जाएगा। यह वार्ड न्यू ऑपरेशन थियेटर के पास नया भवन बनाया जाएगा। जिसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है।Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button