Haryana Roadways: हरियाणा में यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, गर्मी के दिनों में बसों में मिलेगी खास सुविधा

Haryana Roadways: हरियाणा के लोग इन दिनों तपती गर्मी से परेशान हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। गर्मी के मौसम में खाने से ज्यादा ठंडा पानी या जूस पीने का मन करता है।Haryana Roadways
ऐसे मौसम में लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन या निर्जलीकरण की समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो लोग बाहर जाते समय जल्दबाजी में पानी ले जाना भूल जाते हैं। खासतौर पर रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्री अक्सर प्यास से परेशान नजर आते हैं। लोगों की हेल्थ और उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब बसों में ठंडे पानी का इंतजाम करने का अहम फैसला लिया है।Haryana Roadways
हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि गर्मी के मौसम में राज्यभर की सभी रोडवेज बसों में ठंडे पानी के कैंपर रखे जाएंगे। यात्रियों के लिए यह सेवा निशुल्क होगी। सरकार के इस फैसले से बसों में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्री विपिन कुमार ने सरकार के इस फैसले को लेकर बताया कि अब उन्हें सफर के दौरान पानी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की बसों में ठंडा पानी मिल जाता है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।Haryana Roadways