Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी शामिल है। जहां गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 29.05.2025 @ सुबह 9.15 बजे जारी..अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना ।

मौसम विभाग ने 2 दिन तक सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को हरियाणा के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के आसार से बीच-बीच में हल्के बादल छाने की संभावना है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!