Haryana Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटे में भारी बारिश, इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में मौसम को लेकर नई अपडेट जारी की है। IMD ने सूबे के कई जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना जताई है

Haryana News: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने हाल ही में मौसम को लेकर नई अपडेट जारी की है। IMD ने सूबे के कई जिलों में अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना जताई है।

25 जून तक प्रदेशभर में बारिश के आसार हैं। 28 जून तक राज्य में मानसून आ सकता है। पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी ही दर्ज की गई।

मौसम विभान के मुताबिक अगले तीन घंटों में अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरजचमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।

इस दौरान इन जिलों में कुछ एक क्षेत्रों में मध्यम बारिश की भी संभावना है।मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। अनुमान है कि 28 जून के आसपास यह प्रदेश में प्रवेश करेगा। मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button