Haryana Property Price Hike: हरियाणा में इन 10 जिलों में तेजी से बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम, सैनी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

 Haryana Property Price Hike:  हरियाणा की सैनी सरकार (Haryana Nayab Singh Saini Government) ने औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने 10 प्रमुख जिलों में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप (Integrated Industrial Township) स्थापित करने का फैसला लिया है।

हरियाणा सरकार के इस फैसले से न सिर्फ उद्योगों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा, बल्कि जमीन की कीमतों में भारी उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।Haryana Property Price Hike

हरियाणा के इन 10 जिलों को इस योजना में किया गया शामिल

सिरसा
कैथल
भिवानी
नारनौल
जींद
अंबाला
गुरुग्राम
फरीदाबाद (ग्रेटर फरीदाबाद)
हिसार (महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट के पास)
नारनौल

दिल्ली-कटरा Expressway और हाईवे किनारे बनेंगे इंडस्ट्रियल क्लस्टर

खबरों की मानें, तो दिल्ली-कटरा Expressway के दोनों तरफ ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे सेक्टरों के लिए इडस्ट्रीयल क्लस्टर बनाए जाएंगे। इससे गुरुग्राम, कैथल और जींद जैसे जिलों को काफी फायदा मिलेगा। वहीं नारनौल-अंबाला Highway पर छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

डबवाली-पानीपत हाईवे से इलेक्ट्रॉनिक्स और पेट्रोकेमिकल को मिलेगा बढ़ावा

इस योजना के तहत डबवाली से पानीपत तक फैले हाईवे क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सिरसा और भिवानी जिलों को भी आपस में कनेक्ट किया जाएगा। जिससे क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिल सकेगा।Haryana Property Price Hike

गुरुग्राम और फरीदाबाद पर स्पेशल फोकस

बताया जा रहा है कि सरकार का गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों पर स्पेशल फोकस रहेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पहले से ही ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग और मल्टीनेशनल कंपनियों का बेस बना हुआ है। इन दोनों शहरों को दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख कॉरिडोर के रूप में और भी विकसित किया जा सकेगा।

रोजगार और MSME सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा

नई टाउनशिप योजना से रोजगार के हजारों अवसर मिल सकेंगे। इसके साथ ही यह मेक इन इंडिया और लोकल टू ग्लोबल इनिशिएटिव्स को भी मजबूती मिलने में मदद मिलेगी। MSME सेक्टर के लिए यह योजना नई संभावनाओं का एक बड़ा विकल्प है।Haryana Property Price Hike

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button