Haryana News

Haryana Police Bharti: हरियाणा में जल्द निकलेगी पुलिस की भर्ती, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Advertisement
Advertisement

Haryana Police Bharti: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची पर्ची के नौकरी दे रही है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से पुलिस की भर्ती निकाली जाएगी। इसके लिए सभी युवा मेहनत करनी शुरू करें।

Advertisement

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ग्रुप सी पदों के लिए सीईटी परीक्षा आयोजित करवाई गई। इस परीक्षा में 13.5 लाख युवाओं ने आवेदन किया था और पहली बार किसी परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। यह तभी संभव हुआ जब प्रदेश में योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही हो।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि पहले की सरकारों में तो नौकरी के लिए परिवार को किसी विधायक या मंत्री से जानकारी रखनी पड़ती थी और नौकरी के लिए चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसी महीने में करीब 7500 युवाओं की नौकरी के लिए परिणाम घोषित कर उन्हें रोजगार देने का काम किया है। एक हफ्ते के अंदर इन नव चयनित युवाओं और उनके परिवारों को एकत्र करके चर्चा भी की जाएगी।

बता दें कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के दिन 16 अगस्त, 2024 को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस सिपाही के 5600 पदों का विज्ञापन जारी किया था। इनके लिए आवेदन भी मांगे गए थे। मगर भर्ती प्रक्रिया इससे आगे नहीं बढ पाई थी। अब ग्रुप सी के लिए नए सीईटी से पहले यह विज्ञापन वापस ले लिया गया था। अब सीईटी हो चुका है। इसलिए पुलिस सिपाही पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!