Movie prime

Delhi News: दिल्ली के इस हाईवे पर बनेगा फुटओवर ब्रिज, बुजुर्गों-बच्चों को मिलेगी बड़ी राहत, लगाई जाएगी लिफ्ट

 

 दिल्ली वालों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई हैं। दक्षिणी-पूर्वी दिल्ली के गांव मोलडबंद और सेक्टर-37 फरीदाबाद में हाईवे-148 पर फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इसे करीब 6 महीने में तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इससे हजारों पैदल चलने वाले लोगों और स्कूल के बच्चों को राहत मिलेगी। जो अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैफिक के बीच से पैदल गुजरते हैं। 

बता दें कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल 14 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। 

केंद्रीय मंत्री से दक्षिणी दिल्ली सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी ने मोलडबंद और सेक्टर-37 फरीदाबाद में हाईवे पर एफओबी बनाने की मांग की थी।

वहीं, इस पर नितिन गडकरी ने एफओबी बनाने की मंजूरी दी थी। अब एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की तरफ से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा।

दो पहिया वाहन भी ले जा सकेंगे
इस फुटओवर ब्रिज को आधुनिक बनाया जाएगा। इस पर स्कूल के बच्चे अपनी साइकिल ले जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य लोग दुपहिया वाहन को भी ब्रिज से ले जाकर सेक्टर 37 जा सकेंगे। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए इसमें लिफ्ट भी लगाई जाएगी।

FROM AROUND THE WEB

News Hub