Haryana News: हरियाणा में फिंगर चिप्स को लेकर युवक की हत्या, होटल कर्मचारी ने तेज धार हथियार से किया हमला

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नारनौंद में फिंगर चिप्स को लेकर युवकों में विवाद हो गया।

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नारनौंद में फिंगर चिप्स को लेकर युवकों में विवाद हो गया। रविवार रात को एक होटल में 3 युवक चिप्स खाने के लिए पहुंचे।

होटल के कर्मचारी ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से गांव राजपुरा के 24 वर्षीय अंकित को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंकित को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।

5 युवकों पर पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन तब तक होटल से सबी युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर एक नामजद युवक समेत 5 युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

राजपुरा निवासी अमन ने बताया कि उसका भाई अमन अपने दोस्त कपिल और अनूप के साथ किसी काम से नारनौंद गए थे। वह बस स्टैंड के सामने एक होटल में फिंगर चिप्स खाने लगे तो होटल के कर्मचारी भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप के साथ उनकी बहस हो गई।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है पुलिस
गुस्से में आगर प्रदीप ने तेजधार हथियार से अंकिर पर हमला कर दिया। हमले में अंकित गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई अमन के बयान पर भैणी अमीरपुर निवासी प्रदीप सहित पांच अन्य युवकों पर केस दर्ज किया है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!