Haryana News: हरियाणा में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड के मामा ने दी थी धमकी
Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर की थर्मल कॉलोनी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने गर्लफ्रेंड के मामा की धमकी से आहत होकर आत्महत्या कर ली।

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर की थर्मल कॉलोनी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने गर्लफ्रेंड के मामा की धमकी से आहत होकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के परिवार वाले इस बात को लेकर खिलाफ थे।
लड़की के फोन पर बात करते हुए पकड़े जाने पर मामा ने फोन पर युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। उस पर जातिसूचक शब्द कहने का केस दर्ज करवाने की कहा था। धमकियों से डरकर युवक ने कमरे में ही फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
कुरूक्षेत्र की रहने वाली है गर्लफ्रेंड
मृतक के भाई ऋषभ ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के औरियां जिले के बरसे गांव का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत की थर्मल कॉलोनी में रहता है। उसका भाई गोपाल बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। गांव में ही रिंकू नाम का शख्स रहता है। जिसकी भांजी कुरुक्षेत्र की रहने वाली है वह अक्सर गांव में आती थी।
गांव में ही गोपाल और उस लड़की के बीच दोस्ती हुई। दोनों शादी का मन बना चुके थे। लेकिन लड़की वाले इस बात के लिए राजी नहीं थे। लड़की का मामा रिंकू पिछले कई दिनों से गोपाल को धमकियां दे रहा था। इसी से परेशान होकर गोपाल ने फांसी लगा ली।