Haryana News: हरियाणा में युवक की पीट-पीट कर हत्या, 8 लोगों पर केस दर्ज

Haryana News: चौपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Haryana News: चौपटा क्षेत्र के गांव रूपावास में एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान गांव निवासी सांवरा जाति नायक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। इस झगड़े के दौरान एक पक्ष ने सांवरा के ऊपर हमला बोल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर चौपटा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि सांवरा का चाचा का लड़का ईश्वर पुत्र साधुराम पूजा को अपने साथ भगाकर ले गया था, जो अब लीव इन रिलेशन में रह रहे हैं, सांबरा व ईश्वर का घर लड़की के पिता रोहताश के घर के सामने होने के कारण 25 अप्रैल सांबरा व ईश्वर का परिवार गांव छोड़कर अपनी रिश्तेदारियों में चले गए थे, इसके बाद 30.05.2025 को सांवरा उसकी भाभी ममता व पिता रामेश्वर के गांव में दोबारा आने पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

चौपटा पुलिस ने रोहताश पुत्र भूप सिंह, तुलसी पुत्र गोपाल, नीखल पुत्र रोहताश, मुकेश पुत्र तुलसी, जगदीश पुत्र इंद्रपाल, सेठी पुत्र लीलूराम, बाला पुत्र इंद्रपाल, राजू पुत्र भूरा राम के खिलाफ केस दर्ज कर किया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button