Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर घायल

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जीटी रोड के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दो गैंगस्टर घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि शाहाबाद मारकंडा शरीफगढ़ गांव के पास यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए हैं।

हालांकि, अभी तक इन गैंस्टर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा करें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button