Haryana News: हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने किया ऐलान 24 करोड़ से होंगे ये काम

हरियाणा के भिवानी ज़िले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है।

Haryana News: हरियाणा के भिवानी ज़िले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। जिसके तहत ज़िले में कई बड़े काम किए जाएँगे। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री ने क्या-क्या घोषणाएँ की हैं।

भिवानी ज़िले में ये होंगे काम

-भिवानी ज़िले का गाँव हालुवास माजरा

धिराणा माजरा और देवसर में उप-स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 66 लाख रुपये

-भिवानी नई अनाज मंडी में दो अतिरिक्त ढके हुए शेड के निर्माण के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये

-भिवानी नई अनाज मंडी में नई सड़क के निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रुपये

-नई अनाज मंडी की चारदीवारी के लिए 80 लाख रुपये

-अनाज मंडी से सटे मार्केट बोर्ड के गोदामों को ऊँचा करने के लिए 3 करोड़ 50 लाख रुपये

– पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था हेतु बाबा वाला जोहड़ को नंदगांव से राजगढ़ माइनर तक पाइपलाइन के माध्यम से जोड़ने के लिए 49 लाख 33 हजार रुपये

– नंदगांव में दोनों जोहड़ों की रिटेनिंग वॉल के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये

– भिवानी की 6 विभिन्न धर्मशालाओं, दुर्बलनाथ खटीक धर्मशाला, धानक धर्मशाला, कबीर धर्मशाला, स्नाना धर्मशाला, वीरवान पाना धर्मशाला और भटभगड़ी धर्मशाला में हॉल एवं विभिन्न कार्यों के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये

– कोट, हालुवास और हालुवास माजरा देवसर गाँवों में सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 3 करोड़ 5 लाख रुपये।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button