Haryana News: हरियाणा में आज नहीं होगा ब्लैकआउट, बाद में घोषित होगी तारीख
Haryana News: हरियाणा में ऑपरेशन शील्ड के तहत 29 मई यानी आज होने वालीी मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को स्थिगत कर दिया गया है।

Haryana News: हरियाणा में ऑपरेशन शील्ड के तहत 29 मई यानी आज होने वालीी मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट को स्थिगत कर दिया गया है। केंद्र के फैसले के बाद मॉक ड्रिल स्थिगत की है। आब मॉक ड्रिल बाद में होगी। इसकी तारीख की घोषणा केंद्र अलग से करेगा।
हरियाणा में इससे पहले 7 मई को मॉक ड्रिल की गई थी। इस दौरान हवाई हमलों की चेतावनी के लिए सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया था। रात को करीब आधे घंटे तक ब्लैकआउट भी रहा था।
ऑपरेशन शील्ड का उद्देश्य क्या….
मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के जरिए सरकार का उद्देश्य प्रदेश में आपातकालीन तैयारियों को देखना और युद्ध या हवाई हमले की सूरत में जवाब देने की क्षमता को बढ़ाना है।
मुश्किल के समय जल्दी और सही मदद हो सके, आम लोगों, सुरक्षा बलों और प्रशासन के बीच सही तालमेल सुनिश्चित करना है।
इस अभ्यास के दौरान हवाई या ड्रोन हमले के वक्त पैदा हुई स्थिति के हिसाब से कमियों को परखकर उन्हें आगे के लिए दूर किया जाएगा।