Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, 9 करोड़ की लागत से बनेंगी सड़कें

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए राहत की खबर सामने है। दरअसल, नारनौल शहर के सभी वार्डों की टूटी सड़कों का निर्माण नगर परिषद की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से करीब 103 कार्यों के लिए टेंडर भी लगा दिए है। इन पर विकास कार्यों पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद की ओर से हर वार्ड में करीब 20 से 25 लाख रुपये की लागत से कार्य करवाया जाएगा। वहीं कुछ वार्डों में ज्यादा रुपये भी खर्च किए जाएंगे। इनमें से ज्यादातर सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्य शामिल है। ऐसे में अब टेंडर छोड़ने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में एक साथ 100 से ज्यादा कार्य होने से ज्यादातर टूटी सड़कों से निजात मिल सकेगी। शहर के वार्ड नंबर 21 में विभिन्न गलियों, नालियों, जालियाें पर करीब 8.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।Haryana News

इसी तरह से दयानगर मोहल्ले में जगदीश के घर से जगमाल तक और छोटू सरदार के घर के पास गली निर्माण पर 3.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
जबकि, वार्ड एक में ताराचंद से रामनिवास के घर तक 2.09 लाख रुपये में गली का निर्माण कराया जाएगा। जबकि, वार्ड 17 में विजय मास्टर से रामेश्वर के घर तक 19.08 लाख रुपये में गली का निर्माण होगा।Haryana News

शहर में इन मोहल्लों की सड़क निर्माण के लिए लगाए गए हैं टेंडर
-वार्ड ए1 में छाजूराम से ओमप्रकाश के घर तक सड़क के निर्माण पर 3.79 लाख रुपये खर्च होंगे।
-वार्ड 5 में यादराम यादव से प्ले स्कूल, अरविंद पब्लिक स्कूल से दलीप के घर और सुनील कुमार के घर तक गली निर्माण पर 5.84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

-वार्ड 13 में सुदरपाल के घर से कुलदीप तक 2.44 लाख रुपये में सड़क का निर्माण होगा।
-वार्ड 16 में कृष्ण की दुकान से सुरेश की दुकान तक 5.80 लाख रुपये से सड़क का निर्माण होगा।
-वार्ड 16 में जोगिया के घर से अभिमन्यु तक 7.69 लाख रुपये में सड़क का निर्माण किया जाएगा।
-वार्ड 19 में राम क्लिनिक से अंडरपास तक 15.14 लाख रुपये में सड़क का निर्माण किया जाएगा।
-वार्ड 20 में धमीजा भवन से गोविंद की दुकान तक 7.62 लाख रुपये में सड़क का निर्माण किया जाएगा।
– वार्ड 21 में संजय जैन से सुंदर के घर तक गली निर्माण पर 10.16 लाख रुपये खर्च होंगे।
-वार्ड 22 में विभिन्न गलियों, सड़कों, नालियों, जालियों पर 12.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-वार्ड 23 महादेव मंदिर से महिला शौचालय तक स्टॉर्म वाटर पाइप लाने और बिछाने पर 5.92 लाख रुपये खर्च होंगे।
– वार्ड 23 में भगवान दास की दुकान से प्रतिमा शर्मा की दुकान तक गली निर्माण पर 4.23 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
– वार्ड 23 में संजीवनी क्लिनिक से लेकर लीला राम के घर तक गली निर्माण पर 6.77 लाख रुपये खर्च होंगे।
-वार्ड 29 में ममता के घर से सुभाष के घर तक 4.22 लाख रुपये में सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
– वार्ड 29 में राजेंद्र के घर से गजानंद के घर तक 4.22 लाख रुपये में गली का निर्माण कराया जाएगा।
– वार्ड 29 में विजय सिंह के घर से अमीचंद के घर तक 4.64 लाख में गली का निर्माणा कराया जाएगा।
पहले मुख्य मार्गों की सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत
बता दें कि शहर में इससे पहले मुख्य मार्गों की टूटी सड़कों को बनाने का पूरा किया जा रहा है। वहीं कुछ मार्गों को निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है। अब गलियों को भी पक्का करने से लोगों को राहत मिल सकेगी।
नगर परिषद के एक्सईएन सुंदर सिंह ने बताया कि शहर में करीब 9 करोड़ की लागत से 103 विकास कार्य वार्डों में कराए जाएंगे। हर वार्ड में सड़क समेत अन्य कार्य होंगे। इसके लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।










