Haryana News: खेल मंत्री गौरव गौतम ने छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में किया औचक निरीक्षण

Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने मिशन ओलंपिक 2036 में हरियाणा से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हों और प्रदेश के किसी भी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो

Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने मिशन ओलंपिक 2036 में हरियाणा से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हों और प्रदेश के किसी भी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो, इसी को लेकर बुधवार को पानीपत में स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रखा जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की साफ मंशा है कि हरियाणा की मेडल लाने में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों से भी वहां प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में कमियों को देख, खेल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया कि किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी खेल सुविधाएँ समयबद्ध तरीके से दुरुस्त की जाएँ और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने खिलाड़ी बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें 2036 ओलंपिक में हरियाणा के लिए 36 मेडल लाने के संकल्प के लिए प्रेरित किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से हर संभव सहयोग मिलेगा।

खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश में खेलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हरियाणा के होनहार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। उन्होंने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!