Haryana News: हरियाणा में 22 जून को होगी समाज बचाओ महापंचायत, हर जिलों के सरपंच लेंगे हिस्सा, जानें क्यों
हरियाणा के जींद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सरपंच एसोसिएशन ने हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रदेश स्तरीय अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

Haryana News: हरियाणा के जींद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सरपंच एसोसिएशन ने हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रदेश स्तरीय अभियान शुरू करने का फैसला किया है।
इन मुद्दों पर होगा विचार
इसके लिए 22 जून को उचाना में समाज बचाओ महापंचायत होगी। महापंचायत में हिंदू विवाह अधिनियम में बदलाव, लिव-इन रिलेशनशिप, इंटरनेट मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और युवा पीढ़ी में बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव को रोकने पर विचार किया जाएगा।
महापंचायत में प्रदेश भर के सरपंच शामिल होंगे

गांव-गांव जाकर प्रदेश भर के सरपंचों को महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। महापंचायत में हिंदू विवाह अधिनियम और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे मामलों पर अपनी कानूनी राय देने के लिए वकीलों का पैनल तैयार किया गया है।
लिव-इन का प्रचलन काफी बढ़ रहा है
नस्ल बचाने के लिए 36 बिरादरियों को एकजुट करने के लिए यह महापंचायत हो रही है। आज के युवा गांव गुहांड में शादी कर रहे हैं। लिव-इन रिलेशनशिप का प्रचलन भी काफी बढ़ रहा है।
इससे समाज का ताना-बाना बिगड़ रहा है। परिवारों में बढ़ते झगड़ों के कारण समाज में अपराध को भी बढ़ावा मिल रहा है।
रणबीर समन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी द्वारा इंटरनेट मीडिया पर अश्लीलता का प्रचलन बढ़ रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी असभ्य होगी। अगर हमारी आने वाली नस्ल को बचाना है तो 36 कौमों को एक होना होगा।












